धार में कल आयोजित होगा जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम

धार:विरासत से विकास” की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कल, 25 मई (सोमवार) को धार जिला मुख्यालय पर एक विशाल जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन, धार द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिरकत करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, म.प्र. शासन श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की जाएगी।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

मोतीबाग चौक स्थित सब्जी मण्डी प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार) श्रीमती सावित्री ठाकुर, मंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग, म.प्र. शासन) श्री प्रहलाद सिंह पटेल, धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, धरमपुरी विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेड़ा उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही, सदस्य (जिला विकास सलाहकार समिति, धार) एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।

विकास कार्यों की सौगात

इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान धार जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण (लोकार्पण व शिलान्यास) भी मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा। इससे जिले के विकास और जल संरक्षण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

Next Post

सोन नदी से रेत की चोरी करते चार टै्रक्टर जप्त

Sun May 24 , 2026
सिंगरौली : प्रतिबंधित सोन नदी गांगी से रेत की निकासी कर रहे चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने रेत के साथ जप्त कर कार्रवाई की है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई 23 एवं 24 मई के मध्य रात्रि की है।चितरंगी पुलिस […]

You May Like