सिंगरौली : प्रतिबंधित सोन नदी गांगी से रेत की निकासी कर रहे चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने रेत के साथ जप्त कर कार्रवाई की है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई 23 एवं 24 मई के मध्य रात्रि की है।चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांगी सोन नदी से रेत की अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे चार ट्रैक्टरों को अवैध रेत के साथ पुलिस ने गांगी गांव में ही घेराबंदी कर बिना नम्बर के चार ट्रैक्टरों को जप्त कर सभी वाहन मालिक एवं चालको के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4, 21 खान खनिज अधिनियम 27, 29, 39 डी, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 2, 41, 52 भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी थाना प्रभारी, एएसआई रमेश प्रसाद कोल, रमेश प्रसाद साकेत, रामजी पाण्डेय, मोहन पनाड़िया, प्रआर संतकुमार प्रजापति, आर. सुभाष कुमार, सुदर्शन कुमार, सर्वदानन्द राय की भूमिका सराहनीय रही।
