भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में रहने वाले एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने बहन की शादी के कुछ दिन पहले ही रविवार को खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले नाबालिग लड़के ने फोन पर अपनी बहन और पिता से बात करते हुए सारी भी बोला. गोविंदपुरा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक करण सिंह निवासी अन्ना नगर बीएचईएल में रहता था. करण के पिता ने अशोका गार्डन में भी एक मकान बनाया है. रविवार की सुबह करण के परिजन जब अशोका गार्डन स्थित आवास पर थे, तब वह अन्ना नगर में था. फोन पर सुबह ही करण ने सभी से बात कर सारी बोला था. परिजन जबतक कुछ समझ पाते करण ने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली.
मौके पर पहुंची गोविंदपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. परिजनों के बयान के बाद पुलिस खुदकुशी के कारणों का खुलासा करेगी. जानकारी के अनुसार आगामी 18 जून को करण की बहन की शादी होनी है. इससे पहले ही उसने खुदकुशी कर ली. वह 9 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल दूध बाटने वाले एक वाहन में करण काम कर रहा था.
