बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली के मौके पर कलेक्टर ने बांटी खुशियां

इंदौर। आज शहर के शासकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के साथ कलेक्टर ने दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, पटाखे देकर खुशियां बांटी। कलेक्टर ने बच्चों से उनके स्वास्थ, भोजन और पढ़ाई को लेकर बातचीत की।

कलेक्टर  शिवम वर्मा ने शासकीय बाल संरक्षण आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। कलेक्टर ने बच्चों को दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाते हुए उपहार, नए वस्त्र एवं मिठाइयां वितरित कीं।

कलेक्टर ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर  उनका हालचाल जाना और समय बिताया। कलेक्टर ने बच्चों को मिठाइयां बांटी तथा आतिशबाजी भी की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन बच्चों को खुश देखकर मन में प्रसन्नता होती है और विश्वास मजबूत होता है कि देश का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारतीय त्योहारों, परंपराओं और संस्कृति से परिचित कराना भी जरूरी है।   इसी उद्देश्य से आश्रम में सभी त्योहार पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाए जाते हैं। बच्चों का उत्साह और मुस्कान हमेशा आयोजन खास बना देते है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति तथा अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

तीन साल के कार्यकाल में जस्टिस अग्रवाल ने निपटाए 16,353 मामले

Sat Nov 7 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने अपने 36 वर्षों के न्यायिक सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस लंबी यात्रा में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर काम करने का अवसर मिला और इस दौरान नए सामाजिक मूल्य, मित्र तथा जीवन के […]

You May Like