
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत कंतोरा के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खुलने का विरोध शुरू हो गया। आक्रोशित महिलाओं ने नुनसर चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की है कि कलारी न खुले अगर ऐसा हुआ तो शराबियों का डेरा होगा । महिलाएं, बच्चियां बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी।
जानकारी के अनुसार नुनसर कलारी को शिफ्ट किया जा रहा है जिसके विरोध में कंतोरा की सरपंच श्रीमती अंजु सिंह, उपसरपंच डॉ. सीता साहू के साथ ग्राम सिमरिया, बिलथरा, कंतोरा, रानीताल, नीची, हट्टेपुर, नुनसर सभी महिलाओं ने कंतोरा के मुख्य मार्ग पर कलारी खोलने का विरोध किया और सभी महिलाओं ने मिलकर पुलिस चौकी नुनसर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सुमन पटेल, कल्पना पटेल, सुमन झारिया किरन रैकवार सिलोचना रजक, ज्योति ठाकुर ठाकुर, सौम्या आशा आदि उपस्थित रही।
