चीनी, चावल के भाव चढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में मंगलवार को भी तेजी रही। चीनी के साथ चावल के भाव भी चढ़ गये। गेहूं में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में घटबढ़ रही। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 42 रुपये बढ़कर 5,255 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गुड़ चार रुपये महंगा हुआ और 5,917 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 46 पैसे बढ़कर 56.67 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 4,240 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,892 रुपये प्रति क्विंटल पर अपरिवर्तित रहा। आटे का भाव भी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ा रहा।
दाल-दलहनों में तुअर दाल औसतन 92 रुपये और मूंग दाल 33 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। चना दाल की कीमत 27 रुपये और उड़द दाल की 14 रुपये बढ़ गई। वहीं, मसूर दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 45 रिंगिट चढ़कर 4,695 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.20 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 40 रुपये और सोया तेल की 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। वनस्पति 24 रुपये और सरसों तेल 21 रुपये मजबूत हुआ। वहीं, पाम ऑयल 16 रुपये और सूरजमुखी तेल की 14 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

.....

Next Post

ट्रंप एशिया यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से कर सकते हैं मुलाकात

Tue Oct 13 , 2026
वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि एशिया की आगामी यात्रा के दौरान वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मिल सकते हैं, जिससे अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच फिर से कूटनीति शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। श्री ट्रंप 18-19 […]

You May Like

Play sound