सिंगरौली: बैढ़न विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरी में पिछले एक साल से बिजली कनेक्शन कटा हुआ है और यहां के नौनिहालों को पानी नसीब नही हो रहा है।कक्षा 4 एवं 5वीं के छात्रों ने देवसर विधायक को पत्र भी लिखा है।
संकुल केन्द्र गड़हरा के शाप्रा विद्यालय देवरी के कक्षा 5वीं के छात्र आदित्य कुमार दुबे अनन्या दुबे एवं चौथी कक्षा के रितेश रिगी, काव्य कुमार, श्याम गिरी व अन्य नौनिहालों ने देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम को पत्र लिखकर आवगत कराया है कि इस विद्यालय का 2025 से बिजली कनेक्शन कटा हुआ है और परिसर में स्थापित हैंडपम्प का पानी पीने लायक नही है। विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र में बिजली व पानी की सुविधा न होने से छात्र स्कूल नही आ पा रहे हैं। नौनिहालों ने विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया है।
