जबलपुर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए लागू होगा 100 दिवसीय विंटर एक्शन प्लान: निगमायुक्त

जबलपुर: शहर की आबोहवा को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक समग्र एवं प्रभावी पहल की जा रही है। शीतकालीन मौसम के दौरान वायु गुणवत्ता को उत्कृष्ट स्तर पर बनाए रखने के लिए निगमायुक्त अग्रिम कुमार द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी सर्दियों को ध्यान में रखते हुए 100 दिवसीय विशेष विंटर एक्शन प्लान तैयार कर उसे जमीनी स्तर पर मुस्तैदी से लागू करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि शहर में पी.एम. 10 एवं पी.एम. 2.5 के स्तर को निर्धारित मानकों के भीतर बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए शहर भर में वायु गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों के स्पष्ट लक्ष्य तय कर दैनिक व साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
धूल नियंत्रण व निर्माण स्थलों की निगरानी पर विशेष बल
बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि कार्ययोजना के अंतर्गत धूल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर आधुनिक मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग और वाटर स्प्रिंकलर के जरिए नियमित जल छिड़काव किया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों, फुटपाथों तथा निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि उड़ने वाली धूल से आम नागरिकों को राहत मिल सके।
नियमों के उल्लंघन पर की जायेगी सख्त कार्रवाई
शहर के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने फील्ड अमले को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सड़कों व फुटपाथों पर मलबा फेंकने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और खुले में कचरा या अन्य अपशिष्ट जलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Next Post

ओडिशा ने औद्योगिक विकास के लिए जमीन आवंटन की 63 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी

Fri Nov 6 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने 63 परियोजनाओं को जमीन देने की मंजूरी दी है। इससे राज्य में नई कंपनियां लगाने और पुरानी इकाइयों को बड़ा करने में मदद मिलेगी। गुरुवार को हुई भूमि आवंटन समिति की बैठक में यह फैसला […]

You May Like

मनोरंजन