मेडीकल अस्पताल में चल रही है बच्चा बदलने की शिकायत पर जांच
जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में बच्चा अदला-बदली मामले में जांच दल में शामिल सीनियर डॉक्टर की टीम जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा उक्त महिला की डिलीवरी वाले दिन मेडिकल अस्पताल में कितने बच्चों का जन्म हुआ था,उसकी पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। विदित है कि जिस महिला ने बच्चा बदलने की शिकायत की है, वह अभी भी मेडीकल अस्पताल में भर्ती है।
उल्लेखनीय है कि बरगी निवासी महिला रेणुका चौधरी को प्रसव पीड़ा होने पर 18 जनवरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला की नार्मल डिलेवरी हुई थी और उसे बेटा पैदा हुआ है। जब बच्चा पैदा हुआ था उस वक्त हाथ पर बेटे होने का टेग लगा था। लेकिन जब महिला के रिश्तेदार को बच्चा दिया गया तो वह लडक़ी थी। जिसके बाद परिजनों ने मेडिकल अधीक्षक को लिखित रूप से शिकायत की है, जिस पर मेडिकल अधीक्षक ने जांच करने के लिए दल गठित कर दिया है।
इनका कहना है
मेडिकल अस्पताल में बच्चा बदलना एक गंभीर मामला जिसको लेकर सीनियर डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की जा रही है,जल्द ही जांच होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
डॉ अरविंद शर्मा, मेडीकल अधीक्षक
