नर्मदापुरम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को केसला मंडल में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि मन की बात का मुख्य उद्देश्य उन लुकी-छुपी प्रतिभाओं को सामने लाना है, जिन्हें समाज में पहचान और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस संवाद के जरिए देशभर के आम नागरिकों की उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों को मंच देकर उनकी हौसला-अफजाई की है। खंडेलवाल ने कहा कि यह पहल न केवल व्यक्तियों को सम्मान देती है बल्कि समाज में सकारात्मकता और नवाचार की भावना को भी मजबूत करती है।
