ईंट के ढेर में छिपा था सात फीट लंबा सांप

जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने स्थित सागर मेडिकोज की दुकान में सुबह दस बजे ईंट के ढेर में एक सात फीट लंबा सांप बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गयी। दुकान संचालक सागर तिवारी की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है।जो कि गर्मी की उमस से बैचेन हो कर अपने अनुकूल तापमान के लिए ईंट के ढेर में जाकर छिप गया था।

Next Post

एसपी ने दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण‌ किया गया। वाहनों का निरीक्षण कर वाहन का पीए सिस्टम, सायरन, चालू हालत में बलवा ड्रिल एवं टियर गैस सामग्री पूर्व में दिये निर्देश के अनुरूप है कि नहीं, चैक किया। परेड […]

You May Like