
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। वाहनों का निरीक्षण कर वाहन का पीए सिस्टम, सायरन, चालू हालत में बलवा ड्रिल एवं टियर गैस सामग्री पूर्व में दिये निर्देश के अनुरूप है कि नहीं, चैक किया। परेड पर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का दरबार लेते हुये समस्यायें सुनी।
