राशिफल-पंचांग : 23 अगस्त 2025

पंचांग 23 अगस्त 2025:-

रा.मि. 01 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण अमावस्या शनिवासरे दिन 11/8, मघा नक्षत्रे रात 1/35, परिघ योगे दिन 3/5, नाग करणे सू.उ. 5/38 सू.अ. 6/22, चन्द्रचार सिंह, पर्व- स्नानदान अमावस्या, कुशोत्पाटनी अमावस्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 23 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, पद एवं स्थान परिवर्तन के योग हैं, शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा, भौतिक सुख प्राप्त होगा, उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है, वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, यात्रा से कष्ट होगा, वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते हैं, आय में सुधार होगा, भाईयों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे, भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, पद एवं प्रभाव बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शनिवार 23 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, अपने कार्यों के प्रति सजग रहने वाला परोपकारी तथा दयालु स्वभाव का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्रा्रप्त करेगा. माता पिता को सुखी रखेगा.

———————————————————

मेष- जोखिम के कार्यों से दूर रहें. चापलूस लोगों के कारण परेशानी होगी. पारिवारिक सुखों की प्राप्ति हागी. कामकाज में मानसिक रूप से व्यस्त रहना होगा. सम्मान मिलेगा.

वृषभ- बच्चों के केरिअर और पढ़ाई की चिंता रहेगी. शांति से अच्छे समय का इंतजार करें. अस्वस्थ्यता एवं आलस्य का अनुभव होगा. कामकाज के प्रति मन में उदासीनता रहेगी.

मिथुन- समय की मांग के अनुसार काम में बदलाव करना पड़ सकता है. संतान पक्ष से सहयोग रहेगा. आपके मनोनुकूल कार्यक्रम बनने का योग है. प्रियजन से पीड़ा हो सकती है.

कर्क- प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंता रहेगी. पारिवारिक समस्या के समाधान के अवसर बढ़ेंगे. उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी. स्थान परिवर्तन की संभावना है. बुद्धि का विकास होगा.

सिंह- आपको अधिकारी की कटौती का मलाल रहेगा. मित्रों की सलाह पर विचार करें. नवीन योजनाओं का विस्तार होगा. प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. आय से अधिक धन व्यय होगा.

कन्या- सुविधा के सामान पर खर्च अधिक होगा. कामकाज में शिथिलता रहेगी. अरूचि का अनुभव होगा. अतिथि आगमन का योग है. व्यय पर नियंत्रण रखें.

तुला- देखरेख के अभाव में कोई अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है. धैर्य से काम लेना लाभकारी है. व्यर्थ की चिंता दूर होगी. महिला जाति की सलाह लाभदायक रहेगी.

वृश्चिक- युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. मन की अभिलाषा पूरी होगी. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा. मित्र मिलन का योग है.

धनु- देनदारी के चलते आपसी विवाद बढ़ेगा. नजदीकी लोगों के कारण परेशानी होगी. कार्यों में अच्छी सफलता प्रापत होगी. भाई के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी.

मकर- आप अपनी बात मनवाने का भरपूर प्रयास करेंगे. भूमि संपत्ति वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. कोर्ट कचहरी के कार्यो में आपके पक्ष में निर्णय होंगे.

कुम्भ- आपके करीबी लोग आपको मजधार में छोड़ देगें. प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आयेगी. शिक्षा से संबंधित कामकाज में परिश्रम अधिक करना होगा.

मीन- भावनाओं पर काबू रखकर व्यवहारिक निर्णय करें. अविवाहित वैवाहिकबंधन में बंध सकते हैं. शत्रु वर्ग पराजित होगां प्रियजनों के कारण भावनात्मक कष्ट होगा.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा और शेयर, बिनौला, जीरा, धनियां, लालमिर्च, हल्दी, मैथी के भाव में तेजी का रूख रहेगा. गुड, खांड में नरमी की चाल चलेगी. भाग्यांक 3715 है.

———————————————————

Next Post

हाईकोर्ट : व्यस्क युवती को अपनी मर्जी से किसी के साथ रहने का अधिकार

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निराकरण करते हुए स्पष्ट किया कि नैतिकता के मुद्दों पर न्यायालय निर्णय नहीं दे सकता। अदालत में पेश युवती व्यस्क है और उसने कहा कि वह अपनी इच्छा से शादीशुदा व्यक्ति के […]

You May Like