सिंगरौली: नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में पार्षद उपचुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इसी दौरान सिंगरौली की राजनीति उस वक्त गरमा गई जब कांग्रेस ने भाजपा के मंत्री, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ता जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब आम प्रत्याशी को सीमित संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन की अनुमति होती है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं को कैसे कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति प्रदर्शन की छूट दी गई? क्या यह प्रशासन की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न नहीं है?
