बोर्ड परीक्षा की कॉपियां बारकोड से जांची जाएगी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा अब बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की बारकोड के जरिये जांच कराई जाएगी. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रदेशभर में संचालित की जा रही है. विद्यार्थियों की कॉपियों की बार कोड से जांच करते समय मूल्यांकनकर्ता को परीक्षार्थियों के रोल नंबर भी नज़र नहीं आएंगे. जिसके लिए 40 दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।

बनाये गए है 6 केंद्र

जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के उपरांत सभी परीक्षाओं की कॉपियों में जाँच के लिए बारकोड लगाए जायेंगे। सभी कॉपियां इसके बाद मूल्यांकन केंद्रों पर जाँच के लिए भेजी जाएँगी. प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर, सागर और रीवा में केंद्र बनाये गए है. जिनमें भोपाल में दो और बाकी जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। इन सभी छह केन्द्रो पर कॉपियों में बारकोड लगाए जायेंगे. मंडल के सचिव के अनुसार अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तीन चरणों में कॉपियों की जाँच पूरा कर लेना कर लक्ष्य है. परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रो पर फ्लाइंग स्क्वायड पहुंच रहे हैं. बार कोड के जरिये कॉपियों की जांच होने से गोपनीयता भी बरकरार रहेगी. मंडल इसके लिए हर संभव कदम उठा रहा है। मंडल के कंट्रोल रूम से भी इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। करीब 40 हजार शिक्षकों द्वारा 13 मार्च से कॉपियों की जाँच शुरू हो जाएगी। इस वर्ष परीक्षा में 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

Next Post

भोपाल मंडल में रेलवे की पहल महिला सशक्तिकरण को दी नई उड़ान

Sat Mar 8 , 2025
भोपाल, भोपाल मंडल में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा अब महिलाओं को भी समान अवसर और नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं पर काम कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के […]

You May Like