लाहौर, 26 अप्रैल (वार्ता) कराची किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
143 रनो के विजय लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची ने अच्छी शुरुआत के बावजूद के छह विकेट 5.4 ओवर के खेल में मात्र 22 रन जोड़ कर गंवा दिये। कराची की टीम ओपनर टिम सीफर्ट के 47 और जेम्स विंस के 30 रनों की बदौलत कराची एक समय एक विकेट खोकर 75 रन पर थी लेकिन 12वें ओवर के अंत में सीफर्ट के आउट होने से टीम का मध्यक्रम ढहना शुरु हो गया और टीम का स्कोर 93-2 से 115-8 पर आ गया। हसन अली ने 13 गेंदों पर नाबाद 24 रनों की पारी खेली मगर तब तक टीम जीत से काफी दूर जा चुकी थी।
मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आमिर और खुर्रम शहजाद ने क्वेटा के लिए दो-दो विकेट चटकाए, जिससे टीम को इस सीजन की दूसरी जीत मिली।
इससे पहले फहीम अशरफ ने पहले 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर की भूमिका निभाई, जिससे क्वेटा की टीम 142 रन बनाने में सफल रही। कुसल मेंडिस (36) और हसन नवाज (35) ही 10 से अधिक रन बना पाए।
इस जीत के साथ ग्लेडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के साथ अंकों के मामले में बराबरी कर ली है, लेकिन वे अपने खराब नेट रन-रेट के कारण पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। कराची दूसरे स्थान पर है।

