बाघों की मौत का मामला: लापरवाही पर गाज, शहडोल में दो बीट गार्ड सस्पेंड

शहडोल। शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र के करपा गांव स्थित बनचाचार बीट में विगत 1 फरवरी को दो बाघों की मौत के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो वनकर्मियों राजेन्द्र पुरी और बृहस्पति पटेल को उनके पद से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार घटना के समय संदिग्ध पाए गए सात ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर मामले की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर कुछ अन्य वनकर्मियों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

Next Post

चाकूबाजी में रेल्वे इंजीनियर समेत तीन घायल

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल व गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में रेल्वे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन लोग घायल हो गए। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मोह. आसिफ 20 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुसाहिद से केसर आलम एवं अल्ताफ मारपीट कर रहे थे […]

You May Like