थाने से लौटते समय कार की टक्कर से घायल की मौत

इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि मृतक नीरज पिता सुखनंद उम्र 47 वर्ष निवासी बजरंग नगर अपने फुफेरे भाई के साथ 1 फरवरी को किसी काम से लसूड़िया थाने गया था. लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. नीरज के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

टीएनसीपी से गोलकुंडा कॉलोनी संचालकों को नोटिस

Thu Feb 5 , 2026
इंदौर. शहर के सुपर कॉरिडोर से लगी आईसीजी गोलकुंडा कॉलोनी के खिलाफ टीएनसीपी ने नोटिस जारी किया है. नोटिस में जवाब नहीं देने पर कॉलोनी की अनुमति निरस्त करने की कार्रवाई का भी उल्लेख है. उक्त कॉलोनी 26 एकड़ से ज्यादा जमीन पर काटी गई है. कॉलोनी के खिलाफ अधिवक्ता […]

You May Like