फिटनेस बिना और बीमा के स्कूल बस से एक्सीडेंट पर भोपाल RTO शर्मा सस्पेंड

भोपाल: बाणगंगा चौराहे पर हुए एक भीषण हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभाग आयुक्त संदीप सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि हादसे में शामिल स्कूल बस की फिटनेस पांच महीने पहले ही समाप्त हो चुकी थी और उसका बीमा भी नहीं था। जैसा की पता है घटना में एक स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी.

जिसके चलते एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक और बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबन के दौरान संभागीय कार्यालय भोपाल से संबद्ध किया गया है। इस घटना ने लापरवाही और वाहन सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

Next Post

बाइक ने बालक को कुचला, हालत नाजुक

Tue May 13 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कूडन मोहल्ला वार्ड नंबर एक के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सडक़ पार कर रहे बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक को गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं बाइक चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक […]

You May Like