
सागर। विगत 06 जून को विद्युत विभाग खुरई कार्यालय के भीतर कनिष्ठ अभियंता कैलाश बेलदार के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसकी पुलिस थाना में एफ आई आर दर्ज हुई थी उक्त मामले के संबंध में थाना प्रभारी योगेन्द्र दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट की घटना के तीन आरोपी अभी तक गिरफतार किए जा चुके है जिनमें नरेद्र पिता रामसीग कुर्मी, मेवा लोधी पति रणवीर एवं एक अन्य आरोपी को गिरफतार किया जा चुका है संतोष पिता देवीसींग ठाकुर अभी तक फरार है टी.आई. श्री दांगी ने बताया कि एक शेष आरोपी को गिरफतार करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जो अलग-अलग जगह दबिश दे रही है जिनके द्वारा शेष आरोपी को शीघ्र ही गिरफतार कर लिया जावेगा। उन्होेनें बताया प्रकरण में बिजली विभाग की तरफ से घटना के दौरान उपस्थित पूनम सेन, रंजना चक्रवर्ती एवं रामदीन पाण्डे के ब्यान दर्ज किए जा चुके है।
उल्लेखनीय है इस मारपीट की घटनाक्रम के बाद कुछ संगठन एवं व्यक्ति आरोपियों का साथ देकर मामला झूठा बताकर प्रदर्शन कर पुलिस एवं प्रशासन पर बिजली विभाग वालो के ऊपर मामला दर्ज करवाने हेतु दवाब बना रहे थे।
वायरल वीडियों के माध्यम से हकीकत सामने आने पर प्रायः सभी संगठन वाले एवं अन्य लोग आरोपियों से दूरी बनाने लगे है। सर्वविदित है मामले को लेकर विजली विभाग के विभिन्न संगठनों के अलावा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सागर कलेक्ट्रेट पर रैली के रूप में पहुॅंच कर प्रदर्शन कर कलेक्टर एवं एस.पी. को आरोपियों की गिरफतारी की मॉंग को लेकर ज्ञापन सौपा था।
