महापौर ताम्रकार ने सीसी एवं पेवर्स रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन


सतना:नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में मंगलवार को ₹32.08 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड एवं पेवर्स रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत हो गई।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आने वाले दिनों में सड़कों का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी तथा लंबे समय से चली आ रही आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, निर्माण विभाग अध्यक्ष गोपी गेलानी, स्थानीय पार्षद श्रीमती माया देवी कोल, श्रीमती संगीता कोल, प्रेमलाल बुनकर, श्रीमती चंद्र सखी, केशव कोरी, राजेश सोनी, श्रीमती कौशल्या कोरी, मुन्नालाल गौतम, शिवकुमार तिवारी, श्रीमती पिंकी कुशवाहा एवं सुशील सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

केरल राजभवन का नाम बदलकर 'लोकभवन' किया जाएगा

Sun Nov 30 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर (वार्ता) केरल के राजभवन का नाम बदलकर सोमवार को लोकभवन किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर, 2025 के अपने आदेश में निर्देश दिया था कि इन पुराने नामों को बदलकर ”लोकभवन” और ”लोक निवास” कर दिया जाए ताकि ज़्यादा नागरिक-केंद्रित पहचान दिखाई दे। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर […]

You May Like