शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘सईया दिहले झुमका’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया गाना ‘सईया दिहले झुमका’ रिलीज हो गया है।

माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज की जोड़ी का नया गाना ‘सईया दिहले झुमका’ रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि यह गाना ननद और भौजाई की नौकझोंक को लेकर है। जिसमें नन्द अपनी भाभी से जलती है। इसी सिचुएशन पर आधारित हैं।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ये गाना बहुत ही मजेदार है जिसमें परफॉर्म करके मुझे खूब मजा आया है। अप सभी दर्शक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड प्रस्तुत ‘सइया दिहले झुमका’ गाने को शिल्पी राज ने गाया है। गाने में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गाने के गीतकार राहुल यादव, संगीतकार दीपक दिलकश, निदेशक गोल्डी जयसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह हैं।प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 26 अप्रैल 2025

Sat Apr 26 , 2025
पंचांग 26 अप्रैल 2025:- रा.मि. 06 संवत् 2082 वैशाख कृष्ण त्रयोदशी शनिवासरे प्रात: 5/45 तदुपरि चर्तुदशी तिथौ रात 3/24, रेवती नक्षत्रे रात 2/24, वैधृति योगे प्रात: 6/40 तदुपरि विष्कुम्भ योग रात 3/40, वणिज करणे सू.उ. 5/34 सू.अ. 6/26, चन्द्रचार मीन रात 2/24 से मेष, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1. […]

You May Like

मनोरंजन