राशिफल-पंचांग : 04 अप्रैल 2026

पंचांग 04 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 14 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण द्वितीया शनिवासरे दिन 8/27, स्वाती नक्षत्रे रात 8/7, हर्षण योगे दिन 1/6, गर करणे सू.उ. 5/50, सू.अ. 6/10, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.

——————————————————

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 04 अप्रैल 2026
वर्ष के प्रारंभ में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. भाईयों का सहयोग व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में राजनीति में अत्याधिक परिश्रम के कारण कष्ट होगा. मित्र के साथ व्यर्थ वाद विवाद के कारण मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता से लाभ होगा. स्वजनों से सहयोग व अनुबंध होंगे.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंका नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. ंिसंह राशि के व्यक्तियोंको स्वजनों से सहयोग नवीन अनुबंध होंगे. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पड़ेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के साथ व्यर्थ वाद विवाद से मन व्यथित रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी.

——————————————————

आज का भविष्य- शनिवार 04 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से चंचल, मिलनसार होगा, ईश्वर तथा गुरूजनों का भक्त होगा, संतान की संख्या अधिक होगी, लेखन, एवं साहित्य का संग्रह करेगा, नौकरी में विशेष तरक्की होगी, माता पिता को सुखी रखेगा.

——————————————————

मेष- कार्यक्षेत्र की उलझने दूर होंगी, आय के साधन बढ़ेंगे धार्मिक प्रवास होगा, यातायात के साधनों में वृद्धि होगी.

वृषभ- भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट चपेट आदि से कष्ट होगा.

मिथुन- लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास, भावुकता पर नियंत्रण रखें, जवृश्चिक जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी.

कर्क- नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी, किसी पुराने व्यक्ति से काम की योजना बनेगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी.

सिंह- अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, दूर दराज की यात्रा करना होगी, नवीन कार्य प्रारंभ होगा.

कन्या- विवादों के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, भावुकता के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है.

तुला- जल्दबाजी में किये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, नये संपर्को से लाभ होगा, नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा, अतिथि आगमन होगा.

वृश्चिक- जटिल कार्य सहज में ही पूरे होंगे, जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जायेगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, आय का नया साधन उपलब्ध हो सकता है.

धनु- अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, श्रम एवं प्रयास करने से सफलता मिलेगी, पारिवारिक कार्यो में अधिकता रहेगी.

मकर- विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं, मित्रों की उपेक्षा न करें, कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, अधिकारियों का सहयोग रहेगा.

कुम्भ- भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे, जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी.

मीन- खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अधिक जोश में सावधानी रखें. धन एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक दायित्व आ सकते हैं.

——————————————————

व्यापार भविष्य-

वैशाख कृष्ण द्वितीया को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, नमक, चांवल, रूई, के भाव में चढ़ाव के साथ उतार आयेगा, जीरा, केभाव में स्थिति यथावत रहेगी, सोना, चांदी, के भाव में मंदी का योग है, भाग्यांक 2565 है.

——————————————————

Next Post

ईरान के ऊपर अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराया गया, एक चालक दल सदस्य को अमेरिकी सेना ने बचाया

Sat Apr 4 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, (वार्ता) ईरान के ऊपर शुक्रवार को गिरे एफ-15ई लड़ाकू विमान से इजेक्ट करने वाले दो अमेरिकी पायलटों में से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरे अमेरिकी पायलट की तलाश जारी है। पांच सप्ताह से चल रहे युद्ध के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। स्थिति से […]

You May Like