खुली खदान में डूबने से बालक की मौत

सतना: मैहर जिले में गुरुवार को एक सीमेंट प्लांट की खुली खदान में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरगिटा गांव का निवासी रघुराज द्विवेदी खेलते समय खदान के गहरे पानी में चला गया था। यह खदान बच्चे के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। दिनेश द्विवेदी का पुत्र रघुराज द्विवेदी एक अन्य बच्ची के साथ खदान के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खदान तक और गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया।

साथ मौजूद बच्ची ने तुरंत घर जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को रीवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और खदान के चारों ओर सुरक्षा के लिए तारबंदी लगाई जाए।
 पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।

Next Post

‘अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा’, Manoj Bajpayee की नई फिल्म ‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर जारी

Fri Apr 24 , 2026
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में पॉलिटिकल और लीगल ड्रामा की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई फिल्म के जरिए दर्शकों के […]

You May Like

मनोरंजन