गल्ला व्यापारी को गोली मारने वालों तक पहुंची पुलिस

 

रीवा, रीवा जिले के मनगवां थाना अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व गल्ला व्यापारी के सर पर मारी गई गोली के संदेही तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके है. ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस इस पूरी वारदात का पर्दाफाश जल्द ही कर सकती है.

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी ही निकला है जबकि गोली मारने का काम मासूम बच्चों ने किया था. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक नाबालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया है. सूत्रों की माने तो आरोपी ने पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है.

मनगवां कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी संदीप गुप्ता को बीते 30 जुलाई की रात्रि तकरीबन 9:30 बजे उस वक्त गोली मार दी गई थी जब वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था. हेलमेट पहन कर एक बाइक में सवार हो कर आए दो युवकों ने संदीप के सर में गोली मार दी थी. सूत्रों की माने तो संदेह के आधार पर एक नाबालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है जबकि मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार है. वहीं वारदात का मास्टर माइंड गला व्यापारी का पड़ोसी ही निकला है फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है. सूत्रों की माने तो पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित बाईक को भी बरामद कर लिया है.

Next Post

थाना प्रभारी को ग्राहक समझ कर तस्कर ने दे दिया कोरेक्स

Sat Aug 8 , 2026
  रीवा, रीवा में जब थाना प्रभारी ने पूछा माहौल है तो तस्कर ने बताया 350 रुपए पैसा हाथ में आते ही माहौल की सीसी थाना प्रभारी के हाथ में और फिर नशा कारोबारी की कलाई थाना प्रभारी के पंजों में, इस कार्यवाही के बाद अब नशा कारोबारी में हलचल […]

You May Like