बागली: भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की 98वीं जयंती पर उन्हें याद किया। विधायक मुरली भंवरा, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, नगर परिषद प्रतिनिधि कमल यादव सहित कई वरिष्ठ व युवा भाजपा नेता उपस्थित रहे।
जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे का नाम बदलकर कैलाश जोशी सर्किल करने की मांग की। जोशी को बागली के लोग आज भी स्नेहपूर्वक जोशी बाबा कहकर याद करते हैं।
