विदिशा जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप, मां और नवजात ICU में

 

विदिशा। सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच विदिशा जिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला की हालत डिलीवरी के दौरान बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर वे महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान महिला की बच्चेदानी बाहर आ गई। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर हाथ से बच्चेदानी को अंदर किया और महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजनों का दावा है कि इस पूरी घटना में मां और नवजात दोनों की जान पर खतरा पैदा हो गया। फिलहाल दोनों मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

.....

Next Post

चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारियां पूरी, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Fri Nov 6 , 2026
  सतना। धार्मिक नगरी चित्रकूट में 6 से 10 नवंबर तक दीपावली अमावस्या मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्य प्रवेश द्वार और चौक-चौराहों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना […]

You May Like