हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ी, गोकुलदास अस्पताल में हुआ हृदयाघात से निधन


इंदौर: हाईकोर्ट परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता विकास यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल गोकुलदास अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान हृदयाघात की पुष्टि की. उपचार शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.परिवार के सदस्य एससी यादव ने बताया कि विकास यादव मूलतः खातेगांव, जिला देवास के निवासी थे और इंदौर हाईकोर्ट में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे.

उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर छा गई. परिजनों ने बताया कि अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर 12.30 बजे खातेगांव स्थित उनके निवास से नेमावर नर्मदा घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी. अधिवक्ता संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे मिलनसार स्वभाव और अपने पेशे के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे.

Next Post

गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण को बढ़ावा देने, गुणवत्ता नियंत्र आदेश लागू करने को केंद्र प्रतिबद्ध, राज्यों से सहयोग की अपक्षा: गोयल

Wed Nov 12 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित उद्योग समागम 2025 में कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध करवाने तथा गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्यों को […]

You May Like