थाना प्रभारी को ग्राहक समझ कर तस्कर ने दे दिया कोरेक्स

 

रीवा, रीवा में जब थाना प्रभारी ने पूछा माहौल है तो तस्कर ने बताया 350 रुपए पैसा हाथ में आते ही माहौल की सीसी थाना प्रभारी के हाथ में और फिर नशा कारोबारी की कलाई थाना प्रभारी के पंजों में, इस कार्यवाही के बाद अब नशा कारोबारी में हलचल बची हुई है.

दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड विंध्यविहार कॉलोनी का है. जहां पुलिस को नशीली कफ सिरप बिक्री होने की सूचना मिली थी. आरोपियों को पकडऩे के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने नवाचार किया और खुद गमछा लपेटकर ग्राहक बन गए. मोटर साइकिल से बाकी पुलिसकर्मी भी अपना रोल निभा रहे थे. थाना प्रभारी विजय सिंह माहौल पूछा तो कीमत पता चली 350 रुपए अब साहब नशा कारोबारी को पैसा दिया माहौल की सीसी उनके हाथ में थी लेकिन अफसोस नशा कारोबारी की कलाई थाना प्रभारी के हाथ में पहुंच गई.

थाना प्रभारी के बाकी किरदार निभा रहे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों में विष्णु कुशवाह निवासी रामगढ़ ताला और संदीप आदिवासी निवासी ताला बताए गए हैं जो रीवा के विभिन्न विहार कॉलोनी में रहकर नशे का कारोबार कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों के पास से तकरीबन 40 नग नशीली कफ सिरप पकड़ी गई है. पुलिस के हाथ लगे दोनों आरोपियों से अब अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है.

Next Post

अवैध नशीली कफ सीरप के साथ एक आरोपी गिरिफ्तार

Sat Aug 8 , 2026
रीवा, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी मनगवां प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनगवां पुष्पेन्द्र मिश्रा ने स्टाफ की मदद से बीती रात्रि गस्त को दौरान इटार […]

You May Like