तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम नूर कांग्रेस में शामिल

नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य मौसम नूर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गयीं। दो बार कांग्रेस से लोकसभा सदस्य रही सुश्री नूर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। वह युवा कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुश्री नूर की कांग्रेस में वापसी तृणमूल कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। सुश्री नूर का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

वह 2009 से 2019 तक मालदा से दो बार लोकसभा में कांग्रेस की सांसद रही है। वह 2019 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गयीं थीं और तृणमूल के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2020 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। माना जा रहा है कि वह मालदा से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Next Post

महिला आयोग ने धर्मशाला डिग्री कॉलेज की छात्रा की मृत्यु के मामले में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Sat Jan 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय महिला आयोग ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में एक 19 वर्षीय छात्रा की रैगिंग, शारीरिक उत्पीड़न एवं यौन उत्पीड़न के बाद उपचार के दौरान मृत्यु से जुड़ी एक अत्यंत गंभीर घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक […]

You May Like