सतना: जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) के तत्वाधान में शनिवार को सिटी पार्क सतना में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई. विधायक व ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा एवं शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अभियान प्रभारी विधायक अमित सुभाषराव झनक मुख्य रूप से शामिल हुए.
प्रवक्ता अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, अभियान की रूपरेखा तैयार करने एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना है इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में वोट चोरी के कारण कांग्रेस को 25 से 30 सीटों का नुकसान हुआ. भाजपा की वोट चोरी के ख़िलाफ़ मजबूती से कांग्रेश विरोध प्रदर्शन करेगी. सिंघार ने सतना को मिले स्मार्ट सिटी योजना पर हुए भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी जनता को केवल असुविधाएं मिली हैं. अधूरी सीवर लाइन, टूटी सड़कों, अशुद्ध पेयजल तथा वायु प्रदूषण के लिए नगर निगम व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया.
अभियान के मध्य प्रदेश प्रभारी रसोल महाराष्ट्र से विधायक श्री अमित सुभाषराव झलके जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं पूरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वोट चोरी को रोकने के लिए लगातार प्रदर्शन कर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की है.
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री शहर संजीव अग्रवाल रमेश द्विवेदी जी सेवादल एवं सिद्धार्थ देव सिंह ने किया. आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने किया। बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ.बैठक में मुख्य रूप से सईद अहमद, राम लखन पटेल, कल्पना वर्मा, आनंद शुक्ला, राम शंकर प्यासी, डॉ रश्मि सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, मकसूद अहमद, राजेंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, राजभान सिंह, आरती सिंह, गीता सिंह, प्रभा जित्तू बागरी, विमला कोल, संध्या कुशवाहा,हेमलता सिंह, प्रियंका वर्मा, रावेंद्र सिंह, राम कुमार तिवारी, अमित अवस्थी, आशुतोष सिंह, पंकज कुशवाहा, रशीद डेंटर, सुरेंद्र चौधरी, राजीव बैरागी, वरुण गूजर, अंकित गुप्ता, राहुल सोनी, बरमेंद्र सिंह, नागेश्वर मिश्रा, संजीव अग्रवाल, अमित गोयल, राजेश कुशवाहा, अखिलेश यादव, अतुल गौतम, सत्येंद्र निगम, मोहन सिंह, जतिन शाह, उमेश गर्ग, संदीप सिंह परिहार, महेंद्र सिंह, शिव शंकर गोटिया, विनय सिंह गुड्डा, साबिर खान, के के कुशवाहा, किशोर मलिक, खुर्शीद अहमद, संजय तिवारी, राहुल सिंह, विक्रांत त्रिपाठी, शैलेश तिवारी, राजदीप सिंह, बच्चा भाई, बी एल यादव, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, राममनी शुक्ला, बालेश त्रिपाठी, प्रदीप समदड़िया, भागवत सिंह तिवारी, सुनील गुप्ता, गर्वित चोपड़ा, रामनारायण शुक्ला पप्पू, शरद सेन, अखिलेश तिवारी, दयाल शुक्ला, रमाकांत द्विवेदी, यमुना द्विवेदी, राजेंद्र गर्ग, प्रकाश पांडे, रजनीश सिंह तिवारी एवं ब्लॉक मंडलम तथा वार्ड कमेटियों, प्रकोष्ठों, मोर्चा एवं विभागों के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
