सतना: मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपथ गमन मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 35 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामपुरवा निवासी राजू विश्वकर्मा, पिता वृंदावन विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 52 वर्ष थी. वहीं हादसे में घायल हुए उनके साथी की पहचान रमाकांत मिश्रा पिता जीवनलाल मिश्रा, उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है. दोनों किसी काम से मैहर गए हुए थे और देर रात बाइक क्रमांक एमपी 19 एमटी 3219 पर सवार होकर अपने गाँव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रामपथ गमन मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे या सामने से जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
एनएचएआई एंबुलेंस से पहुँचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुँची, जिसकी मदद से दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया. अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद राजू विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रमाकांत मिश्रा का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है.
पुलिस तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए फरार वाहन और चालक की तलाश तेजी से की जा
