
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा कस्तूरबा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए।
इस अवसर पर बीएचईएल की चिकित्सा सेवाओं की प्रमुख एवं महाप्रबंधक डॉ. पामिला सचदेव, प्रचार एवं जनसंपर्क के अपर महाप्रबंधक उपेन्द्र कुमार सिंह तथा चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएचईएल की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों के तहत आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से मरीजों के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना व्यक्त की गई। साथ ही, बीएचईएल लेडीज क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
