स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम नेपाली को स्मारक स्थल पर दी गई पुष्पांजलि

सतना: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद उत्तराधिकार परिवार समिति, तत्वावधान में 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम नकैला (बरौंधा) स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सीताराम नेपाली के स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेनानी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति की प्रवक्ता छाया गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अरुण प्रताप सिंह सहित राकेश मिश्रा, पंचायत सदस्य लक्ष्मी आदिवासी, संजय सिंह, राजेश दीक्षित, अनिल श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, रामनारायण यादव, सुरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, दीपक सिंह, इंद्रमणि त्रिपाठी, राजकरण यादव, दिनेश यादव, चूड़ामणि सिंह गौंड, रामकीर्ति शुक्ला, राजकिशोर गौतम, कल्लू गौतम, राजा भैया पांडे, शंकर सिंह, निखिल प्रताप सिंह एवं प्रभु दयाल मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सीताराम नेपाली के योगदान का स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

शोषण और अत्याचार से लड़े बाबा नेपाली
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीताराम नेपाली का जन्म वर्ष 1913 में नेपाल के पालपा ग्राम में हुआ था। उन्होंने भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होकर देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। गोवा मुक्ति आंदोलन में भी उन्होंने साथियों के साथ भाग लिया। स्वतंत्रता के बाद भी वे गरीबी, शोषण, बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। सम्मान स्वरूप दिए जा रहे प्रशस्ति पत्र को भी उन्होंने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उन्होंने आजादी की लड़ाई किसी पुरस्कार या पेंशन के लिए नहीं लड़ी। 23 अक्टूबर 1978 को रीवा में उनका निधन हुआ और 25 अक्टूबर को ग्राम नकैला, जिला सतना में अंतिम संस्कार किया गया। उनका संघर्ष और विचार आज भी प्रेरणा देते हैं।

Next Post

शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मैहर में खगोल विज्ञान पर रोचक व्याख्यान आयोजित

Sun Oct 25 , 2026
मैहर: शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मैहर में खगोल विज्ञान पर आधारित रोचक एवं प्रायोगिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने की तथा आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध खगोलशास्त्री […]

You May Like