ट्राला-कंटेनर में भिड़ंत, लगा जाम

जबलपुर:बरेला थाना अंतर्गत शारदा मंदिर के समीप तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्राला कंटेनर से टकरा गया। हादसे से मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देर शाम तक सडक़ से हटाने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के मुताबिक कंटेनर क्रमांक आर. जे. 48 जीए 3327 खराब होने के चलते शारदा मंदिर के पास खड़ा था.

तभी रायपुर की ओर से एक ट्राला तेज रफ्तार में आया जिसके चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कंटेनर में टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई है लेकिन हादसे के चलते मार्ग पर लंब जाम लग गया था।

Next Post

टब में डूबा मासूम, मौत

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत खटीक मोहल्ला में टब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खटीक मोहल्ला निवासी एक डेढ़ साल का मासूम खेलते खेलते टब में पहुंच गया और डूब गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसे […]

You May Like

Play sound