बेटी के कमरे में मिला युवक, पिता ने डंडे से पीटा

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बेटी के कमरे में मिले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि बिलोटीपुरा निवासी 30 वर्षीय अभिषेक चौहान ने शिकायत में बताया कि वह अपनी परिचित आशिका को उसके घर छोड़ने गया था.

इस दौरान आशिका ने उसे ऊपर स्थित अपने कमरे में परिवार वालों को बिना बताए रुकने के लिए कहा. सुबह करीब 6.30 बजे आशिका के पिता आशीष गौड़ ने उसे कमरे में देख लिया. आरोप है कि आशीष गौड़ ने गुस्से में डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आई. किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले अभिषेक का आरोप है कि आरोपी ने गाली गलौज करते हुए दोबारा उसकी बेटी से बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

डॉक्टर के फ्लैट से नकदी चोरी, अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर में एक डॉक्टर के फ्लैट से अज्ञात बदमाश नकदी चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीकृपा अपार्टमेंट, गीता नगर निवासी डॉ. अंशुल […]

You May Like