भोपाल, 20 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेन-देन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना स्वीकृत करने पर आभार माना है। डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘डिजिटल्इंडिया’ का संकल्प साकार हो रहा है।
डॉ यादव ने कहा कि छोटे व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए 2 हजार रुपए के लेनदेन पर 0.15 प्रतिशत प्रति लेन-देन की दर से इन्सेन्टिव प्रदान करने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा योजना को स्वीकृति देना ऐतिहासिक है। यह न केवल डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगा अपितु छोटे व्यापारियों को सशक्त भी बनाएगा।
Next Post
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
Thu Mar 20 , 2025
इंदौर। विजय नगर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से अवैध धारदार फालिया बरामद किया। पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवक संदिग्ध हालत में […]

You May Like
-
7 months ago
पवा झरने पर नदी में फंसे लोग, अचानक बढ़ा जलस्तर
