भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित अपने निवास से ग्वालियर में आयोजित कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026 को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में औषधीय एवं मसाला फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेत से कारखाने और बाग से बाजार तक मूल्य संवर्धन की पूरी श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के तहत सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के कार्य प्रगति पर हैं, जिससे कृषि क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा
Next Post
जोबा गांव में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
Mon Feb 23 , 2026
सिंगरौली: सरई तहसील अंतर्गत निगरी निवास क्षेत्र के जोबा गांव में अचानक हुई ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने […]

You May Like
-
2 years ago
दो घटनाओं में 18 हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
-
1 year ago
सिटी बस ने कार को मारी टक्कर
-
1 year ago
शैतान सिंह तिराहे पर हो ट्रैफिक सिग्नल
-
6 months ago
स्वदेशी पेय के रूप में रसना को बढ़ावा देगा कैट