गुम हुए 51 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

भोपाल। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 51 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए गए. गुम हुए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 8 लाख रूपए आंकी गई, जिन्हें अलग-अलग राज्यों से बरामद किया गया.

कमला नगर थाना पुलिस ने खो चुके मोबाइल जब फरियादियों को वापस लौटाए, तो लोगों के चेहरे पर इसकी खुशी साफ दिखाई दी. लोगों ने पुलिस के काम की तरीफ कर अपना आभार भी जताया.

थाना कमला नगर पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की प्रभावी खोज और बरामदगी सुनिश्चित करने, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अधिकतम मोबाइल बरामद करने और मोबाइल झपटमारी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में सफलता मिली. गुम हुए मोबाइल फोन संबंधी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदकों की शिकायतों के आधार पर पुलिस साइबर पोर्टल सीईआईआर पर मोबाइलों की सर्चिंग के लिए विवरण दर्ज किया. सर्चिंग के दौरान थाना कमला नगर की साइबर टीम ने सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर विभिन्न मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए.

बरामद किए गए सभी गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधित आवेदकों को सहायक पुलिस आयुक्त टी.टी. नगर भोपाल अंकिता खातकर ने सुपुर्द किए. मोबाइल मिलने पर आवेदकगणों ने पुलिस टीम का आभार जताया.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

Sat May 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ इंडिया एवं ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व […]

You May Like