आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

भोपाल। पंचशील नगर में आग की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा महिला के साथ तब हुआ जब 20 फरवरी को वह अपने घर में अकेली थी और लकड़ी के चूल्हे में खाना बना रही थी. आग से झुलसी महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था. टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय भारती पाटिल एक गृहणी थी. उनके पति निजी काम करते हैं 20 फरवरी को शाम वह घर में अकेली थी और चूल्हे पर खाना बनाते हुए आग से शरीर की सेंकाई भी कर रही थी. अचानक आग उसने कपड़ों में लगी और धीरे धीरे वह आग की चपेट में आ गई. पड़ोसियों ने जब तक मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक भारती का 70 प्रतिशत शरीर झुलस चुका था. भारती को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हमीदिया रेफर किया गया. मंगलवार को उपचार के दौरान भारती की मौत हो गई.

Next Post

नानाजी ने विविध क्षेत्रों में हजारों लोगों को गढ़ने का कार्य किया:डॉ. यादव

Wed Feb 25 , 2026
सतना। भारत रत्न नानाजी देशमुख के निर्वाण के 16 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर 25 से 27 फरवरी तक दीनदयाल परिसर में पांच अलग-अलग सम्मेलन व संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसका सामूहिक उद्घाटन सत्र बुधवार को विवेकानन्द सभागार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव […]

You May Like