जल्द ही पेंचव्हेली में AC व SL कोच बढ़ेगें, पातालकोट में होगी पेंट्रीकार की सुविधा

छिन्दवाड़ा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की बैठक का आयोजन बुधवार को नागपुर में किया गया। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में सत्येन्द्र ठाकुर ने पेंचव्हेली और पातालकोट ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिसके जवाब में मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता ने पेंचव्हेली और पातालकोट ट्रेन में जल्द ही सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। छिन्दवाड़ा स्टेशन में बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए जल्द ही बेटरी संचालित गाड़ी की सुविधा भी शुरू हो सकेगी। वहीं इस दौरान जेड आर यू सी सी मेम्बर के लिए भी चुनाव हुए जिसमें सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर लगातार चौथी बार जेड आर यू सी सी के मेम्बर चुने गए।

सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से नैनपुर से छिन्दवाड़ा होकर इंदौर जाने वाली पैंचव्हेली ट्रेन में जल्द ही टू एसी, थ्री एसी के चार-चार कोच एवं स्लीपर के अतिरिक्त कोच जल्द ही बढ़ाये जायेंगे। साथ ही पातालकोट ट्रेन में भी जल्द ही पेट्री कार की सुविधा शुरू हो सकेगी। पेंचव्हेली और पातालकोट ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा बैठक में उठाया गया था। जिसके जवाब में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि रतलाम रेल मंडल को कोच बढ़ाने के लिए मांग करते हुए पत्र प्रेषित किया है, जल्द ही पेंचव्हेली ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच बढ़ाये जायेंगे। वही पातालकोट ट्रेन में भी जल्द ही कैटिंग की सुविधा हो सकेगी। सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा भी पेंचव्हेली और पातालकोट ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने के संबंध में रेल मंत्री सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हे पत्र प्रेषित किया गया था।
बैठक में उठा पेंचव्हेली और पातालकोट ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा
सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की बैठक में बताया कि छिन्दवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए और अन्य लोंग महत्वपूर्ण काम से भोपाल और इंदौर का सफर पेंचव्हेली ट्रेन से करते है। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच कम होने से लोगों को रिर्जवेशन नही मिल पाता है। जिसके कारण उन्हें महंगा किराया देकर बस से सफर करना पड़ता है। पेंचव्हेली ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच बढ़ जाने से यात्रियों को सुविधा हो सकेगी। वहीं पातालकोट ट्रेन लंबी दूरी की ट्रेन है इस ट्रेन में कैटिंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानियां होती है। पातालकोट ट्रेन में कैटिंग की सुविधा होने से लोगों को सुविधा हो सकेगी।
छिन्दवाड़ा स्टेशन में जल्द शुरू होगी बेटरी संचालित गाड़ी और कैटिंग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की बैठक में सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर ने छिन्दवाड़ा स्टेशन में बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए बेटरी संचालित गाड़ी शुरू करने की मांग की। जिसके जवाब में डीआरएम दीपक गुप्ता ने बताया कि ई-ऑक्शन के माध्यम से छिन्दवाड़ा स्टेशन में बेटरी संचालित गाड़ी की निविदा निकाली गई थी। जो कि 1 अगस्त को खोली जायेगी। निविदा की कार्यवाही पूरी होते ही छिन्दवाड़ा स्टेशन में बेटरी संचालित गाड़ी की सुविधा शुरू कर दी जायेगी। बैठक में सत्येन्द्र ठाकुर ने छिन्दवाड़ा स्टेशन में कैटिंग बंद होने का मुद्दा भी उठाया। जिसके जवाब में डीआरएम श्री गुप्ता ने दस दिनों के अंदर कैटिंग शुरू करने की बात कही।

Next Post

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों पर पैंथर दिखा

Thu Jul 17 , 2025
ग्वालियर:शहर में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों पर पैंथर दिखाई देने के बाद बड़े इलाके में दहशत छा गई है। मंदिर पर श्रावण महोत्सव के बीच श्रद्धालुओं में चिंता व्याप्त है। वन विभाग ने चेतावनी जारी की है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like