राजनगर कॉलेज की सफाई व्यवस्था पर सवाल: पुरुष प्रसाधन की सफाई नहीं होने से छात्रों में नाराजगी

छतरपुर। राजनगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में सफाई व्यवस्था को लेकर छात्र संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि पुरुष प्रसाधन की कई दिनों से सफाई नहीं हुई, जिससे वहां गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि इससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुंदेलखंड छात्र शक्ति संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के बाथरूम और कुछ कक्षाओं की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में गुटखा और तंबाकू पर प्रतिबंध होने तथा जुर्माने का प्रावधान होने के बावजूद दीवारों पर गुटखे की पीक के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही छात्रों को आवश्यक सुविधाएं और प्रवेश प्रक्रिया में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्र संगठन ने प्राचार्य से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार और परिसर में गुटखा सेवन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर महाविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में महाविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया था।

 

Next Post

सतर्कता और साहस: इटारसी यार्ड में ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने हाथ पकड़कर यात्री को खींचा ऊपर, टला बड़ा हादसा

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे की सतर्कता, साहस एक यात्री की जान बच गई और रेलवे कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठ एवं संवेदनशील कार्य का उदाहरण सामने आया. प्राप्त जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 12753 से मनमाड़ से भोपाल के लिए सुशील पाटिल यात्रा कर रहे थे. वह इटारसी स्टेशन यार्ड में ट्रेन […]

You May Like