डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास लेने पर जॉन सीना के लिए रणदीप हुड्डा ने भावुक नोट लिखा। ‘मैचबॉक्स’ को-स्टार रणदीप ने सीना को अनुशासन, मेहनत और इंसानियत की प्रेरक मिसाल बताया।
डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लेकर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाले जॉन सीना ने आधिकारिक तौर पर रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। इस खबर ने दुनियाभर के फैंस को भावुक कर दिया है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जॉन सीना के लिए एक खास और प्रेरणादायक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने उनके व्यक्तित्व और सफर की जमकर तारीफ की है।
रणदीप हुड्डा इन दिनों जॉन सीना के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में काम कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जॉन सीना के साथ काम करते हुए उन्हें एक बड़ी पर्सनैलिटी के पीछे एक बेहद सादा और जमीन से जुड़ा इंसान देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सीना का अनुशासन, विनम्रता और दिल से उदार स्वभाव उन्हें सबसे अलग बनाता है।
