अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’ के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अदिवी शेष संग अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। मृणाल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
मृणाल ठाकुर ने पोस्टर शेयर कर खुलासा किया कि ‘डकैत’ का दमदार टीजर 18 दिसंबर को रिलीज होगा। साथ ही मालूम हो, फिल्म के टीजर की रिलीज दो शहरों में अलग समय पर होगी। मुंबई के गैलेक्सी थिएटर में टीजर सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा, जबकि हैदराबाद में शाम 6:30 बजे इसकी झलक दिखाई जाएगी। इसके बाद फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
