जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत महाकाल ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक नितिन चौरसिया 34 वर्ष निवासी ग्राम कहानी घंसौर सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 0043 है।
ट्रक का चालक सुरेन्द्र इनवाति 26 वर्ष ग्राम हर्रई थाना लखनादौन द्वारा विदेशी मदिरा लेकर भोपाल से जबलपुर के लिये रवाना हुआ था, एनएच 45 रोड महाकाल ढाबा के पास मनकेड़ी में ट्रक पलट गया चालक को चोटें आ गई।
