इंदौर-उज्जैन हाईवे पर ट्रक की टक्कर से परिवार के चार लोग घायल, युवक की मौत

इंदौर: मंगलवार देर रात इंदौर-उज्जैन हाईवे पर शिप्रा के पास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा अर्जुन बड़ौद गांव के पास हुआ, जब अंकित पिता गोपाल देवड़ा अपनी पत्नी रूपाली और दो छोटे बच्चों गोरांश व हशिंका के साथ बाइक से लौट रहे थे.

अचानक सामने से आ रहे ट्रक एमपी 09 जीएच 3057 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. ट्रक बाइक को कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे चारों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने तुरंत उन्हें देवास सिविल अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में अंकित की हालत गंभीर देख उसे एमवाय अस्पताल, इंदौर रेफर किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस मौके पर देर से पहुंची, जिससे घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बरसाती पुलिया में फंसे ग्रामीण, स्कूल और खेत तक पहुंचने के लिए रोज रेलवे लाइन पार करने को मजबूर

Wed Oct 8 , 2025
सलामतपुर: सांची जनपद के अंबाडी-छपरई मार्ग पर स्थित रेलवे गेट को कुछ साल पहले बंद करके अंडर पुलिया बनाई गई, पुलिया अब ग्रामीणों के लिए जोखिम का सबब बन गई है। बारिश के मौसम में पानी भर जाने के कारण यह मार्ग बंद हो जाता है, जिससे आसपास के दर्जनों […]

You May Like

Play sound