सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते विद्यालयों का संचालन सुबह से करने के आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिले में भीषण बढ़ती गर्मी के कारण छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे, इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय /आईसीएसई /सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की शालाओं का संचालन 30 जून तक प्रात. 07.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी द्वितीय अवसर परीक्षा एवं अन्य परीक्षाएं / प्रशिक्षण आदि यथावत निर्धारित समय पर संपादित होंगे।
Next Post
विद्युत पोल बिछाकर नाले पर अवैध कब्जे की कोशिश
Mon Jun 16 , 2025
सतना: शहर के वार्ड 31 में बने नाले पर विद्युत पोल लगाकर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। समाज विशेष के नाम पर हो रहे इस प्रयास का विरोध सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय रहवासियों ने किया है। इसी मामले में आज कलेक्टर सतना के पास लिखित शिकायत […]

You May Like
-
5 months ago
अवैध गिट्टी का परिवहन करते 2 डंपर जब्त