सूजीपुरा में सजा था जुआ फड़ 

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत सूजीपुरा में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर चार जुआरियों को पकड़ा है।‌ पुलिस ने बताया कि सूजीपुरा दुर्गा मंदिर के पास कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। दबिश के दौरान अनुज कुमार गुप्ता निवासी सुहागी, ब्रजेश माली निवासी शांति नगर काली मंदिर के पास, पंकज साहू निवासी मोतीनाला गोहलपुर, अनूप मिश्रा निवासी लाल पान भण्डार गोहलपुर को पकड़ा गया, जुआडियों एवं फड से नगद 4 हजार 200 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

ग्वालियर शहर में 28 साल बाद वीरपुर बांध के गेट खुले

Thu Sep 4 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में 28 साल बाद आज दोपहर वीरपुर बांध के गेट खोले गए। बांध के गेट खुलने से बांध के पीछे बने मकान डूबने की स्थिति में आ गए हैं। स्थानीय रहवासी पानी में ही धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने पार्षद और सांसद को जमकर कोसा। […]

You May Like