युवक के लिए काल बन गई टूटी पुलिया

सतना : जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के क्रम के चलते रविवार को एक ओर जहां 2 दर्जन से अधिक मार्ग, पुलिया और रपटे बाधित हो गए वहीं दूसरी ओर बाढ़ के चलते एक पुलिया का टूटा जाना युवक के लिए काल बन गया. सडक़ से गुजरने के दौरान बाइक समेत टूटी पुलिया में गिर जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार भरगवां निवासी 30 युवक कृष्ण मोहन द्विवेदी रविवार की शाम अपनी बाइक पर सवार होकर हिरौंदी से अपने घर भरगवां की ओर लौट रहे थे. बताया गया कि मझगवां क्षेत्र अंतर्गत दलेला भरगवां मार्ग बेहतर हालत में था और उस पर कोई आवागमन भी नहीं था. जिसके चलते कृष्ण मोहन अपेक्षाकृत तेज गति से बाइक चला रहे थे.

लेकिन उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि दलेला-भरगवां रोड पर पडऩे वाली एक पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बह चुकी है और उसके कारण सडक़ का तकरीबन 20 फीट से अधिक चौड़ा हिसा नदारद हो चुका है. तेज रफ्तार से गुजरने के दौरान जैसे ही कृष्ण मोहन की नजी सामने टूटी हुई पुलिया पर पड़ी वैसे ही उन्होंने जोर से ब्रेक लगाकर बाइक रोकने का प्रयास किया. लेकिन गति अधिक होने और सडक़ के गीली होने के कारण वे रुक नहीं सके और देखते ही देखते बाइक समेत पुलिस में जा गिरे. नीचे गिरने से सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
न संकेतक न बैरीकेटिंग
घटना होती देख आस पास के रहवासी भाग कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन घटना का सबसे अधिक संवेदनहीन पहलू यह सामने आया कि क्षेत्र में जारी लगातार बारिश की वजह से प्रमुख मार्ग की पुलिया टूट जाने के बावजूद वहां पर कोई भी संकेतक, स्टॉपर अथवा बैरीकेट्स नहीं लगाए गए थे. जिम्मेदारों की इस लापरवाही के चलते एक युवक असमय काल के गाल में समा गया.

Next Post

क्लिनिक में इलाज के दौरान 10 साल की बच्ची ने दम तोड़ा

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर:दस दिन से पेट दर्द की शिकायत से परेशान 10 वर्षीय बच्ची की रविवार शाम खातीवाला टैंक क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्ची को उसकी मां दोपहर में उपचार के लिए लेकर पहुंची थी. कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले […]

You May Like

Play sound