स्वच्छ सर्वेक्षण के कार्यों को टीम भावना के साथ करें पूरा: निगमायुक्त

जबलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभाग के समस्त अधिकारियों और टीम के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आगामी सर्वेक्षण में जबलपुर को शीर्ष स्थान पर स्थापित करना रहा।

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरी टीम एक लक्ष्य और टीम भावना के साथ कार्य करेगी, तभी हम शहर की सूरत बदलने में सफल होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं स्वच्छता मानकों की गंभीरता को देखते हुए निगमायुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण से संबंधित किसी भी कार्य में रत्ती भर भी कोताही न बरती जाए। बैठक में मौजूद टीम के सदस्यों ने भी पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Next Post

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने से आक्रोशित छात्रों ने जलाया पुतला

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा रद्द होने से देश के विद्यार्थियों में बहुत गुस्सा है और प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर में भी विद्यार्थियों ने एनएसयूआई के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराया […]

You May Like